,

पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण

- Advertisement -
Ad imageAd image

अंबिकापुर: शहर में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए दिनदहाड़े एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

कैसे हुआ अपहरण?

अंबिकापुर के बौरीपारा की रहने वाली खुशी दुबे, जो शासकीय राजमोहनी देवी गर्ल्स कॉलेज में बी.कॉम सेकंड ईयर की छात्रा है, रोज की तरह कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद छात्रा के परिजन घबराए हुए थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी। एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। इसके अलावा, अपहरण की वारदात से जुड़े सुराग जुटाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम ने क्या कहा?

पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने इस घटना को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अगर प्रशासन किसी वर्ग के गलत कामों पर अक्षम दिखेगा, तो आम नागरिकों में कानून का डर खत्म हो जाएगा। लेकिन अगर प्रशासन सख्त कार्रवाई करे, तो अपराधियों में डर बना रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि “अगर समाज में कुछ लोग गलत कर रहे हैं और प्रशासन मौन है, तो बाकी लोग भी यही सोचेंगे कि जब किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही, तो वे भी मनमानी कर सकते हैं। यही स्थिति अराजकता को जन्म देती है।”

अंबिकापुर में दिनदहाड़े हुए इस अपहरण ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर कानून व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों होती जा रही है कि अपराधी बिना किसी डर के ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं?

बीजापुर: सहायक आयुक्त के घर पहुंची ACB और EOW की टीम, मकान को किया सील..यह भी पढ़े

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए