बीजापुर: पेद्दाकोरमा और बोड़ला पुसनार के जंगल से 3 माओवादी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bijapur: 3 Maoists arrested from the forests of Peddakorma and Bodla Pusnar

रिपोर्ट- कुशल चोपड़ा

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में माओवादी विरोधी अभियान लगातार तेज़ी पकड़ रहा है। इसी कड़ी में डीआरजी बीजापुर, कोबरा 201 व 202 और केरिपु 222 बटालियन की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने पेद्दाकोरमा और बोड़ला पुसनार के बीच जंगल क्षेत्र से तीन सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया है।

जंगल से बरामद हुआ माओवादी साहित्य और सामान

गिरफ्तार माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से

  • माओवादी वर्दी
  • पिट्ठू बैग
  • माओवादी साहित्य
  • पोच और बेल्ट
  • 1 नग कलर प्रिंटर

बरामद किए गए।

गिरफ्तार माओवादी कौन हैं?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • कल्लू हपका, उम्र 22 वर्ष, निवासी बोड़ला पुसनार, जनताना सरकार सदस्य
  • सुक्की हेमला, निवासी बोड़ला पुसनार, जनताना सरकार सदस्य
  • सोमा उईका, उम्र 35 वर्ष, निवासी पोंजेर, जनताना सरकार सदस्य

मुठभेड़ की घटना में शामिल थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, ये तीनों माओवादी 29 जुलाई 2025 को पेद्दाकोरमा-बोड़ला पुसनार जंगल में हुए मुठभेड़ की घटना में शामिल थे।

न्यायालय में पेश कर भेजा गया रिमांड पर

गिरफ्तार माओवादियों के खिलाफ थाना कोतवाली बीजापुर में मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई। बाद में इन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी