,

थाना छोटे बेटिया पुलिस की बड़ी सफलता, नक्सली राजू गिरफ्तार

Big success of Chhote Betiya police station, Naxalite Raju arrested

रिपोर्टर: प्रशांत जोशी

कांकेर: पुलिस और BSF की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली राजू नूरेटी गिरफ्तार, मुठभेड़ में शामिल होने की कबूली

कांकेर जिले के थाना छोटे बेटिया पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएसएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सूचना के आधार पर संघदिग्ध नक्सली राजू नूरेटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कई नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है, जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

गुप्त सूचना पर की गई थी घेराबंदी

थाना छोटे बेटिया पुलिस को एक मूकबीर (सूचना स्रोत) के माध्यम से जानकारी मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में सक्रिय है।
इस सूचना के आधार पर बीएसएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल घेराबंदी की कार्रवाई शुरू की और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में उगले राज के राज

कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मरौ नूरेटी उर्फ़ राजू नूरेटी, निवासी विनागुंडा बताया।
राजू ने स्वीकार किया कि वह कुख्यात नक्सली कमांडरों –

रामदेर

शंकर राव

दर्शन पद्दा

सोनू दरों

कैलाश

लिंगू मधु

हीरालाल

देव सिंह

रूपी

गोपी

तथा अन्य 15-20 नक्सलियों के साथ मिलकर ग्राम झारावर के आगे पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस पर मुठभेड़ में शामिल था।

विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

गिरफ्तार नक्सली को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय भानुप्रतापपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि

“यह गिरफ्तारी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है। इससे नक्सलियों के नेटवर्क और गतिविधियों की जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी। अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।”

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…