,

बांदा से बड़ी खबर- खराब नलकूपों से परेशान किसानों ने डीएम से लगाई गुहार

Big news from Banda - Farmers troubled by faulty tube wells appeal to the DM

बांदा- सदर तहसील के कठसेमर गांव के किसानों ने छह माह से खराब पड़े नलकूपों की समस्या को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। किसानों का कहना है कि गांव के दो नलकूप लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिसके कारण सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

किसानों ने डीएम को बताया कि वर्तमान समय रबी की फसल की बुवाई का है। खेत पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन पानी की उपलब्धता न होने से बोआई संभव नहीं हो पा रही। किसान लगातार विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

शिकायत के बावजूद भी संबंधित अधिकारियों ने न तो नलकूपों का निरीक्षण किया और न ही उन्हें ठीक कराने की कोई कार्रवाई हुई। इससे किसानों में भारी आक्रोश है।

सोमवार को किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की है कि दोनों खराब नलकूपों की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए, ताकि रबी सीजन की फसल बर्बाद न हो।

जिलाधिकारी ने समस्या का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए हैं।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…