शेयर बाजार में सप्ताह के पहले ‎‎‎दिन अ‎धिक ‎गिरावट ‎

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई: वैश्विक बाजारों में नरमी की वजह से घरेलू शेयर बाजार सोमवार को हफ्ते के पहले दिन बड़ी गिरावट लेकर खुला। इससे पहले भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरा हफ्ता गिरावट में बंद हुआ। देसी कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों को लेकर चिंता और अमेरिका की ट्रेड पॉलिसी को लेकर पैदा हुई अनिश्चिता की स्थिति की वजह से बाजार में गिरावट देखी जा रही है। इस हफ्ते के अंत में बजट पेश किए जाएगा। इसके बावजूद बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। केंद्रीय बजट 2025 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 490 अंक की गिरावट लेकर 75,700 अंक पर खुला। शुक्रवार को यह 76,190 के स्तर पर बंद हुआ था। सुबह सेंसेक्स 330.63 अंक की गिरावट लेकर 75,859.83 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 भी सोमवार को 140 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 22,940 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को यह 23,092 पर बंद हुआ था। सुबह निफ्टी 169.85 अंक गिरकर 22,922 पर कारोबार कर रहा था। इस बड़ी गिरावट के साथ निफ्टी50 अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 13 फीसदी नीचे गिर गया है। वहीं बीएसई सेंसेक्स भी अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 12 प्रतिशत गिरकर कारोबार कर रहा है। पिछले सत्र में सेंसेक्स 329.92 अंकों की गिरावट के साथ 76,190.46 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी50 ने 113.15 अंकों की गिरावट दर्ज की और 23,092.20 पर बंद हुआ।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं