,

बेमेतरा: आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर पथराव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bemetara: Stone pelting on Arang MLA Guru Khushwant Saheb's convoy

रिपोर्टर: संजू जैन

बेमेतरा जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। यह हमला चोरभट्टी-भोईनाभाठा बायपास मार्ग पर उस समय हुआ, जब विधायक नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

विधायक बाल-बाल बचे, गाड़ी के शीशे चकनाचूर

घटना के दौरान पथराव से विधायक की गाड़ी के शीशे टूट गए और कांच के टुकड़े सीधे विधायक के ऊपर आ गिरे
हालांकि, गनीमत रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। विधायक पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन मौके पर अलर्ट, जांच शुरू

पथराव की सूचना मिलते ही बेमेतरा एसडीएम, एसडीओपी और सिटी कोतवाली प्रभारी मयंक मिश्रा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हमला अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जिला प्रशासन और पुलिस में मचा हड़कंप

एक जनप्रतिनिधि पर इस तरह का हमला पूरे प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है।
जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है, और घटना की गंभीरता को देखते हुए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही इलाके में संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट

Trump के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी;

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अमेरिका और

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. 15 घंटे तक टापू पर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. आधे एमपी में आज