,

Bemetara News: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का घेराव

bemetara news congress protest

रिपोर्ट- संजू जैन

Bemetara News: बेमेतरा। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राजीव भवन से जुलूस के रूप में निकलकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का घेराव करने के लिए रवाना हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर-बैनर लगाए गए। जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘सत्यमेव जयते’ लिखी तख्तियां हाथों में लेकर केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार राजनीतिक बदले की भावना से केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्रीय एजेंसियों की पोल खुल चुकी है। उन्होंने दावा किया कि जैसे छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू (EOW) भागी थी, वैसे ही आने वाले समय में ईडी (ED) भी भागेगी। आशीष छाबड़ा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेतृत्व की जीत हुई है और राहुल गांधी व सोनिया गांधी पर मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता।

नगरपालिका पार्षद रश्मि मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए एजेंसियों का सहारा ले रही है, लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने भी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस सड़क से सदन तक लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कांग्रेस ने साफ किया कि जब तक राजनीतिक प्रताड़ना बंद नहीं होती, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…