,

Begusarai Job Fair: बेगूसराय में 7 अगस्त को मेगा जॉब कैंप, 1000 से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

Begusarai Job Fair

Begusarai Job Fair बिहार के बेगूसराय में 7 अगस्त को मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजनालय के पास स्थित ITI कैंपस में सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस जॉब कैंप में 15 से 20 निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। प्रशासन ने एक ही दिन में 1000 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।

Begusarai Job Fair 8वीं पास से लेकर B.Tech तक के अभ्यर्थियों को मौका

रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, ITI, डिप्लोमा और B.Tech योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विभिन्न पदों के लिए कंपनियां योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन करेंगी।

Begusarai Job Fair 40 हजार रुपये तक वेतन, कई बड़े सेक्टर की कंपनियां होंगी शामिल

रोजगार मेले में ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, इंश्योरेंस, लॉजिस्टिक्स, माइक्रो फाइनेंस, सिक्योरिटी और ई-कॉमर्स सेक्टर की कंपनियां भर्ती करेंगी। वेलस्पन, पॉलिसीबाजार, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एमआरएफ, सुजुकी मोटर्स, Blinkit, Zepto, Airtel Payments Bank, LIC, Hero MotoCorp और SIS जैसी कंपनियां विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू लेंगी। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन पैकेज मिलेगा, जो 40 हजार रुपये तक हो सकता है।

Read this: संसद से Anti Paper Leak Bill पास होने के बाद PM मोदी का संदेश, बोले- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…