,

बस्ती : बीमार चल रहे यूपी पुलिस के आरक्षी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Basti: Ailing UP Police constable commits suicide by hanging himself

REPORT- UMANG PANDEY

बस्ती- जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहाँ यूपी पुलिस के 52 वर्षीय आरक्षी केसरी नंदन वर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली राजा का है, जहाँ आरक्षी का शव घर में रोशनदान के सहारे गमछे से लटकता मिला।

मृतक केसरी नंदन वर्मा 1994 बैच के आरक्षी थे और जनपद बहराइच की पुलिस लाइन में तैनात थे। वे पिछले 5 से 6 महीनों से बीमार चल रहे थे और इसी कारण मेडिकल पर घर आए हुए थे। परिजनों के अनुसार, बीमारी के चलते वे मानसिक रूप से भी काफी परेशान रहते थे।

सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुँची। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और सभी पहलुओं से मामले की छानबीन जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना से परिजन और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…