Bangladesh cricketer IPL controversy:रामभद्राचार्य ने BCCI के फैसले का समर्थन किया, मौलाना रजवी बोले- शाहरुख खान गद्दार नहीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bangladesh cricketer IPL controversy

Edit by: Priyanshi Soni

Bangladesh cricketer IPL controversy: आईपीएल के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका शुरुआती आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली के बाद KKR इस 30 वर्षीय गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रहा।

हालांकि, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते हमलों के चलते BCCI ने KKR से कहा कि वे मुस्तफिजुर रहमान को IPL से रिलीज करें। इस फैसले पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।

Bangladesh cricketer IPL controversy: धार्मिक नेताओं ने किया समर्थन और आलोचना

Bangladesh cricketer IPL controversy

आध्यात्मिक नेता देवकीनंदन ठाकुर ने BCCI के फैसले का स्वागत किया और कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों के बीच उस देश के खिलाड़ी का IPL खेलना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने KKR पर भी निशाना साधते हुए कहा कि टीम ने अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया, जो चिंताजनक है।

Bangladesh cricketer IPL controversy: शाहरुख खान पर साधा निशाना

Bangladesh cricketer IPL controversy

जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने भी BCCI के निर्णय का समर्थन करते हुए शाहरुख खान और उनकी पत्नी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, शाहरुख खान कब देश का हितैषी रहा है? उसकी पत्नी कहती है कि देश में दम घुटता है। रामभद्राचार्य ने कहा कि BCCI ने सही कदम उठाया है, क्योंकि टीम मालिकों को देशहित के साथ खड़ा होना चाहिए।

Bangladesh cricketer IPL controversy: फैसले का किया समर्थन

Bangladesh cricketer IPL controversy

इसके विपरीत, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने BCCI के फैसले का स्वागत किया, लेकिन शाहरुख खान का समर्थन करते हुए कहा कि वह देशभक्त हैं और उन्होंने बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक दोनों समुदायों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए सही निर्णय लिया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का मुसलमान बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों को लेकर चिंतित है और सरकार से अपील की कि इस पर कार्रवाई की जाए।

यह खबर भी पढ़ें: Mustafizur Rahman IPL: BCCI ने KKR से हटाने का दिया आदेश, बांग्लादेश में हिंसा के बीच विवाद

Dhar Bhojshala : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्घोष, धार भोजशाला बनेगी ‘सरस्वती लोक’

Dhar Bhojshala : मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग

Road Accident: NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्राला से टकराई पिकअप, क्लीनर की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर से अंबिकापुर जा रही पिकअप हादसे का शिकार, ट्राला

Kanker Heatwave News: कांकेर में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 43 डिग्री के पार

Kanker Heatwave News: नौतपा से पहले ही आग उगल रहा सूरज, जनजीवन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में हुआ चयन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयासों से लोरमी

Yogi Adityanath Statement: ‘ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चोरी करना शर्मनाक’

Yogi Adityanath Statement: लखनऊ में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले

Surajpur Skeleton Case: सूरजपुर के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी, लापता व्यक्ति होने की आशंका

Surajpur Skeleton Case: कर्री-कूप्पी जंगल में मिला कंकाल, ग्रामीणों की सूचना पर

Naxal Operation Chhattisgarh: जंगल में छिपाया गया नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

Naxal Operation Chhattisgarh: डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिला भारी

Religious Politics Controversy: धर्म बनाम राजनीति, चिरमिरी की रामकथा से छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ी तपिश

Religious Politics Controversy: धार्मिक मंच से सियासी संदेश, बयानबाजी ने बढ़ाया विवाद