,

आज से दौड़ेगी बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन, जानें स्टेशन लिस्ट, समय और किराया

BY: Yoganand Shrivastva

बेंगलुरु: के यात्रियों के लिए आज का दिन खास है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नम्मा मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। यह लाइन अपनी तय समयसीमा 15 अगस्त से पहले ही शुरू हो रही है, जिससे दक्षिण बेंगलुरु और शहर के अन्य हिस्सों के बीच आवागमन काफी आसान हो जाएगा।

आरवी रोड से बोम्मासंद्रा तक 19.15 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर यातायात की सबसे व्यस्त धारा को कवर करेगा और हजारों यात्रियों के समय की बचत करेगा।


येलो लाइन के स्टेशन

इस मेट्रो लाइन पर कुल 16 स्टेशन बनाए गए हैं:

  1. आरवी रोड
  2. रागी गुड्डा
  3. जयदेव अस्पताल
  4. बीटीएम लेआउट
  5. सेंट्रल सिल्क बोर्ड
  6. बोम्मना हल्ली
  7. होंगरा सैंड्रा
  8. कुडलू गेट
  9. सिंगा सैंड्रा
  10. होसा रोड
  11. बेरेटेना अग्रहारा
  12. इलेक्ट्रॉनिक सिटी
  13. इंफोसिस फाउंडेशन कोनप्पना अग्रहार
  14. हुस्कुर रोड
  15. हेब्बा गोदी
  16. बोम्मासंद्रा

समय और किराया

  • ट्रेन संचालन का समय: सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक
  • शुरुआती चरण में 25-25 मिनट के अंतराल पर तीन चालक-रहित ट्रेनें
  • किराया: ₹10 से शुरू होकर अधिकतम ₹90 तक

यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव

यह लाइन सेंट्रल सिल्क बोर्ड जंक्शन से होकर गुजरेगी, जिसे शहर का सबसे व्यस्त ट्रैफिक पॉइंट माना जाता है।

  • पिंक लाइन के शुरू होने पर जयदेव अस्पताल स्टेशन इंटरचेंज हब बनेगा।
  • ब्लू लाइन चालू होने के बाद सेंट्रल सिल्क बोर्ड से बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी।

लागत और भविष्य की योजना

इस परियोजना पर लगभग ₹5,057 करोड़ का खर्च आया है। उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी नम्मा मेट्रो के तीसरे चरण की नींव भी रखेंगे, जिसे हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिली है। यह विस्तार बेंगलुरु को और बेहतर तरीके से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा और शहरी परिवहन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…