,

Banda news: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित वाहन चोर गिरोह पकड़ा

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: रवि सेन

Banda news: थाना क्षेत्र में पुलिस ने अहम कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में पुलिस ने 17 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक बोलेरो वाहन और एक मोबाइल फोन बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

मामला 15 दिसंबर 2025 का है, जब बण्डा निवासी रामबिहारी लोधी ने थाना बण्डा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल सेंट जोसेफ स्कूल के बाहर से चोरी हो गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर रवि अहिरवार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए यह भी बताया कि वह अपने साथियों के साथ सागर और आसपास के जिलों में कई वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, एक बोलेरो वाहन और मोबाइल फोन बरामद किया।

इसके बाद पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों रमेश अहिरवार, देवेंद्र यादव और घनश्याम यादव को भी गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों की कुल 17 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की गईं, जिनमें हीरो एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर प्लस, पैशन प्रो, बजाज पल्सर और होंडा ड्रीम योगा जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह सुनियोजित तरीके से अलग-अलग जिलों में वाहन चोरी कर उन्हें छिपाकर रखता था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन में तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना बण्डा, शाहगढ़, संबंधित चौकियों और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की