बालोद: घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Balod: Body of a woman found soaked in blood in the house

गांव में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जिला – बालोद | संवाददाता – राजेश साहू

बालोद। जिले के निपानी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला की खून से लथपथ लाश उसके ही घर में मिली। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई। मौके पर एसपी सहित फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।

घटना बालोद थाना क्षेत्र की है, जहां रहस्यमय हालात में महिला की हत्या कर दी गई। हत्या किसने और क्यों की, इसका अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त महिला के घर में ससुर, जेठ और जेठ की बेटी मौजूद थे, जबकि मृतिका का पति और अन्य परिजन किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे।

मृतका के पिता ने बेटी की हत्या पर गहरा दुख जताया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से न्याय दिलाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

एसपी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात हत्यारे की तलाश तेज करने की बात कही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है, और ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

15 अप्रैल 2025 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का हाल, किस राशि पर क्या होगा ग्रहों का प्रभाव?

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण