,

Bakshwaha Lokayukta Trap: बक्सवाहा तहसील में 15 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

Bakshwaha Lokayukta Trap

Report: Imran khan

Bakshwaha Lokayukta Trap छतरपुर जिले के बक्सवाहा तहसील कार्यालय में सागर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए तहसील के बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई की खबर फैलते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

फरियादी कृष्णकांत बिलथरे ने शिकायत की थी कि जमीन के नामांतरण के एवज में बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव ने कथित तौर पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 10 हजार रुपये पहले दिए जा चुके थे, जबकि बाकी 15 हजार रुपये बुधवार को देना तय हुआ था।

लोकायुक्त ने जाल बिछाकर की कार्रवाई

Bakshwaha Lokayukta Trap शिकायत मिलने के बाद सागर लोकायुक्त की टीम ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत फरियादी को रिश्वत की रकम देकर तहसील कार्यालय भेजा गया। जैसे ही कृष्णकांत बिलथरे ने 15 हजार रुपये राजेंद्र श्रीवास्तव को दिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

रिश्वत की रकम बरामद, नामांतरण के दस्तावेज भी जांच में

Bakshwaha Lokayukta Trap कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम ने कथित रिश्वत की रकम बरामद कर ली। इसके साथ ही जमीन के नामांतरण से जुड़े दस्तावेजों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। आरोपी बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Read this: Headache Symptoms : सिरदर्द को सिर्फ थकान समझना पड़ सकता है भारी, इन लक्षणों के साथ Headache हो तो तुरंत रहें सावधान

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…