,

‘साड़ीज़ ऑफ इंडिया’ प्रदर्शनी में बाग प्रिंट बना आकर्षण का केंद्र

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, दिल्ली क्राफ्ट्स काउंसिल द्वारा राजधानी में आयोजित प्रतिष्ठित ‘साड़ीज़ ऑफ इंडिया’ प्रदर्शनी ने कला और परंपरा का अनूठा संगम पेश किया। देशभर से चुने गए श्रेष्ठ शिल्पकारों ने इसमें भाग लिया, जहां एक ही छत के नीचे भारत की समृद्ध विविधता और हस्तकला की विरासत को देखने का अवसर मिला। इस प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश का बाग प्रिंट खास आकर्षण बना। यह आयोजन 27 सितम्बर तक चलेगा।

दूसरे दिन प्रदर्शनी में विशेष मेहमान के रूप में पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री एवं सांसद सुश्री कंगना रनौत ने मध्यप्रदेश के बाग प्रिंट शिल्पकार श्री मोहम्मद आरिफ खत्री की कलाकृतियों की सराहना की। उन्होंने बाग प्रिंट की तकनीक और प्राकृतिक रंगों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर श्री खत्री ने कंगना रनौत को बाग गाँव आने का निमंत्रण दिया और बताया कि कैसे पीढ़ी दर पीढ़ी इस धरोहर को सहेजा गया है, और आज भी यह गाँव कला का जीवंत केंद्र बना हुआ है।

कार्यक्रम में प्रख्यात क्राफ्ट रिवाइवलिस्ट सुश्री मंजीरी नेरोला और सुश्री कामियानी Jalan, साथ ही दिल्ली क्राफ्ट्स काउंसिल की अध्यक्ष श्रीमती पूनिमा राय भी मौजूद रहीं। उन्होंने बाग प्रिंट की साड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम है, जिसमें प्राकृतिक रंगों की खूबसूरती और शिल्पकला की नजाकत झलकती है।

यह उल्लेखनीय है कि श्री खत्री को उनके नवाचारों और बाग प्रिंट को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं। कला-प्रेमियों और आगंतुकों के लिए यह प्रदर्शनी केवल साड़ियों तक सीमित नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के रंग-बिरंगे उत्सव का सजीव अनुभव है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Roshan Kumar Arrested: नवगछिया का 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार

Roshan Kumar Arrested नवगछिया जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल

असम बाढ़ पर छलका टीवी एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee का दर्द, मां के फंसे होने का किया खुलासा

Devoleena Bhattacharjee: असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी

Leopard Attack: गन्ने के खेत में तेंदुए का हमला, महिला की मौत से दहला गांव

रिपोर्टर: शमशेर मलिक Leopard Attack, मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के पीपलसाना

Patwari Protest: वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों का एकदिवसीय धरना, सरकार को सौंपा ज्ञापन

Patwari Protest को लेकर छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिला मुख्यालय में राजस्व

Live: दतिया उपचुनाव: 7 राउंड के बाद कांग्रेस आगे, घनश्याम सिंह ने बनाई बढ़त

सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को बढ़त Live मध्य प्रदेश की दतिया