,

नेपाल में हिंसा पर काबू पाने के लिए सेना ने संभाली कमान, देशभर में कर्फ्यू लागू

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

काठमांडू | नेपाल में लगातार दो दिनों से जारी हिंसा और अराजकता के हालात को नियंत्रित करने के लिए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में उपद्रवियों ने सरकारी दफ्तरों, नेताओं के घरों और सार्वजनिक स्थानों पर आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया। स्थिति बिगड़ने पर नेपाल आर्मी और आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) को सड़कों पर उतार दिया गया है।

देशभर में कर्फ्यू का ऐलान

नेपाल सेना ने बुधवार को सुबह से शाम 5 बजे तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए और अगले दिन सुबह 6 बजे तक सख्त कर्फ्यू की घोषणा की। सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि इस दौरान किसी भी प्रकार का प्रदर्शन, आगजनी या हिंसा को आपराधिक गतिविधि मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, स्वास्थ्यकर्मी, दमकलकर्मी और अन्य आवश्यक सेवाओं को कर्फ्यू से छूट दी गई है।

बख्तरबंद गाड़ियों के साथ सेना की तैनाती

नेपाल में हालात बेकाबू होने के बाद सेना ने कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है। राजधानी की सड़कों पर सेना की बख्तरबंद गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा फिलहाल सेना के नियंत्रण में है और हवाई सेवाओं को रोक दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस्तीफा दे चुके प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अज्ञात स्थान पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। आंदोलनकारियों ने काठमांडू के मेयर बालेन शाह के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनाने की मांग रखी है।

तबाही के निशान मिटाने में जुटी सेना

नेपालगंज सहित कई इलाकों में आर्मी और APF टीमें न केवल गश्त कर रही हैं, बल्कि उपद्रव के बाद सड़कों पर फैली राख और मलबे को भी हटाने में लगी हैं। स्थानीय स्तर पर कर्फ्यू लागू है, हालांकि आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है।

उपद्रवियों पर कार्रवाई

सेना की तैनाती के साथ ही काठमांडू और अन्य क्षेत्रों में कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। मंगलवार रात 10 बजे से फौज की गतिविधियां तेज हो गईं, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

आर्मी चीफ का राष्ट्र के नाम संदेश

सेना की तैनाती से पहले नेपाल आर्मी के प्रमुख अशोकराज सिग्देल ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। उन्होंने हिंसा कर रहे प्रदर्शनकारियों से बातचीत की अपील करते हुए उन्हें शांतिपूर्ण रुख अपनाने का आग्रह किया। इस बीच, काठमांडू और आसपास के क्षेत्रों में हुई झड़पों और आगजनी में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा