अंबिकापुर में फिर हुई बड़ी चोरी, 14 घरों के ताले टूटे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Another major theft in Ambikapur, locks of 14 houses broken

REPORT- DINESH GUPTA, BY- ISA AHMAD

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अंबिकापुर शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है। ताज़ा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर पार्षद निवास के पास स्थित किराए के मकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने लगातार 14 घरों के ताले तोड़कर लैपटॉप, टीवी, नगद राशि और कई कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल रही है।

सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने घरों के ताले टूटे देखे तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि रात में पुलिस की नियमित गश्त होती, तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था।

गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हालांकि, बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं ने शहरवासियों में नाराजगी और डर दोनों को बढ़ा दिया है। लोगों का कहना है कि पुलिस को अब गश्त व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए ताकि अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके।

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'