,

ट्रेन की आपातकालीन खिड़की से बाहर गिरी बच्ची, जीआरपी पुलिस ने रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू

Lalitpur Accident

यूपी के ललितपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां टीकमगढ़ रेल मार्ग पर स्थित बिरारी स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रेन की खिड़की से 8 साल की बच्ची गिर गई। जिसकी जानकारी लगते ही जीआरपी पुलिस ने रेस्क्यू कर रात के अंधेरे में बच्ची को खोज निकाला और घायल बच्ची को मालगाड़ी रोककर स्टेशन तक लाया गया।

बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती
घटना में घायल हुई बच्ची को शीघ्र उपचार दिलाने के जिला अस्पताल ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर है और पैर में फ्रैक्चर और शरीर पर अन्य जगहों पर चोटे आयीं है घायल बच्ची के परिजनों द्वारा आरपीएफ और जीआरपी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की लगातार प्रशंसा की गई और पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बनी हुई है।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…