,

Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड: यूपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए सुमित और मोहित

Ankit Baliyan Murder Case

BY: Yoganand Shrivastva

Ankit Baliyan Murder Case हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित दो कथित शूटरों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस के अनुसार मारे गए बदमाशों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी सुमित और मोहित के रूप में हुई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उन्हें गोगी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

अपराध की दुनिया में जल्दी कदम रख चुका था मोहित

Ankit Baliyan Murder Case जानकारी के मुताबिक मोहित सोनीपत के बेयापुर खुर्द गांव का रहने वाला था। परिवार का कहना है कि वह नौवीं कक्षा के बाद अपराध की दुनिया की ओर मुड़ गया था। शुरुआती दौर में दोस्तों के साथ हुए विवाद के एक मामले में वह जेल भी गया था। बाद में पैरोल पर बाहर आने के बाद उसने गांव छोड़ दिया और परिवार से दूरी बना ली।

परिजनों के अनुसार, मोहित पिछले करीब छह महीने से लापता था और उसके ठिकाने की कोई जानकारी नहीं थी। परिवार का दावा है कि इस दौरान उनका उससे कोई संपर्क नहीं हुआ।

परिवार को नहीं थी गतिविधियों की जानकारी

Ankit Baliyan Murder Case मोहित का परिवार वर्तमान में उसके मामा के यहां रह रहा था। परिजनों का कहना है कि करीब छह महीने पहले आखिरी बार उससे बातचीत हुई थी। इसके बाद वह कहां रहा और किन लोगों के संपर्क में था, इसकी जानकारी परिवार को नहीं थी।

मोहित की मां ने बताया कि वह कई बार सामान्य जीवन में लौटने की बात करता था, लेकिन गलत संगत के कारण वह अपराध के रास्ते से बाहर नहीं निकल सका।

एनकाउंटर की खबर से परिवार में मातम

Ankit Baliyan Murder Case यूपी पुलिस की कार्रवाई में मोहित और सुमित के मारे जाने की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर मोहित की मां की तबीयत बिगड़ गई, जबकि अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित थे और उनकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

Read this: Nepal में बाढ़ की तबाही के बीच बैंक से करोड़ों का सोना और कैश बरामद, 8 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक