,

बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने प्रेमी को 7वीं मंजिल से फेंका

- Advertisement -
Ad imageAd image
Angry with his sister's love affair, the brother threw her lover from the 7th floor

घायल प्रेमी अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही जांच

दुर्ग: जिले के कातूलबोर्ड इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने उसके प्रेमी को सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। इस हमले में घायल युवक धनेश ठाकुर का अस्पताल में इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी तुषार दास मानिकपुरी को जब अपनी बहन के प्रेम संबंध की जानकारी मिली, तो उसने गुस्से में आकर एक साजिश रची। उसने बहन के प्रेमी धनेश ठाकुर को निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचते ही तुषार ने धनेश को चाकू दिखाकर धमकाया और मारपीट शुरू कर दी। विवाद के दौरान गुस्साए तुषार ने धनेश को सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल धनेश ठाकुर का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी तुषार दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।

3 अप्रैल की ये 3 राशियां होंगी भाग्यशाली! कहीं आपकी राशि तो नहीं?

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की