,

आगरा में अमोनियम नाइट्रेट फैक्ट्री पर छापा, 1535 बैग सील

आगरा में अमोनियम नाइट्रेट फैक्ट्री पर छापा, 1535 बैग सील

दिल्ली बम धमाके में अमोनियम नाइट्रेट इस्तेमाल होने के बाद आगरा पुलिस और कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री में पोटाश के 1535 बैग पाए गए, जिन्हें मौके पर ही सील कर दिया गया।

डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी के निर्देश पर जिले में कृषि अनुदानित उर्वरक बनाने वाली फैक्ट्रियों की सूची तैयार की जा रही है। बाह के कमतरी में कांच का कच्चा माल बनाने वाली फैक्ट्री में जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, उपजिलाधिकारी संतोष कुमार शुक्ला और सहायक पुलिस आयुक्त गिरीश कुमार ने संयुक्त छापेमारी की।

पोटाश बैग और अभिलेख की जानकारी

फैक्ट्री परिसर में नर्मदा बायो कैम लिमिटेड के 1095 बैग और इण्डोरामा कंपनी के 440 बैग पाए गए। टीम ने स्टॉक, बिक्री, पोस मनीष और कैश मीमो की जानकारी मांगी, लेकिन फैक्ट्री संचालक कोई अभिलेख नहीं दे पाया। सभी बैग्स को सील कर थाना बाह में एसएचओ के सुपुर्द कर दिया गया।

आगे की कार्रवाई

पुलिस और कृषि विभाग द्वारा विधिक कार्रवाई जारी है। फैक्ट्री संचालक से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…