,

पीलीभीत में हाई अलर्ट के बीच पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Amid high alert in Pilibhit, Superintendent of Police Abhishek Yadav inspected the security arrangements.

पीलीभीत। दिल्ली में कार धमाके की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी के तहत पीलीभीत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने स्वयं शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजारों, धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सामानों की गहन जांच की। आम जनता को सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

एसपी अभिषेक यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में होटलों, धर्मशालाओं, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सतत निगरानी रखनी होगी। साथ ही चेकिंग अभियान को और तेज करते हुए गश्त व्यवस्था को मजबूत करने के आदेश भी जारी किए गए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकारी नगर दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर निगरानी और चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…