,

न्यायालय में विवाद के बीच पति ने ले लिए सामूहिक विवाह के फेरे

Amid a dispute in court, the husband took the vows of mass marriage.

REPORT- NIZAM ALI

पीलीभीत जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ न्यायालय में पति-पत्नी के बीच विवाद लंबित होने के बावजूद पति ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दूसरी शादी कर ली। यह मामला पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के मुड़िया बिलहरा गाँव की रहने वाली लक्ष्मी देवी द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र के बाद उजागर हुआ।

लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2021 में दियोरिया थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी अतुल कुमार पुत्र राम किशोर के साथ हुई थी। दोनों की ढाई वर्ष की एक बच्ची भी है। उनका कहना है कि दांपत्य विवाद वर्तमान में माननीय न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद उनके पति ने 12 नवंबर को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दूसरी शादी कर ली।

पत्नी का आरोप है कि यह कदम पूरी तरह अवैध और कानून के विपरीत है, क्योंकि मामला न्यायालय में होने के बावजूद पति ने प्रशासन को गलत जानकारी देकर सामूहिक विवाह योजना का लाभ लिया है।

वहीं समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में आ गया है और मामले की तत्काल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर यह भी देखा जा रहा है कि सामूहिक विवाह योजना का दुरुपयोग किस तरह किया गया और इसमें कौन-कौन जिम्मेदार है। पीड़िता लक्ष्मी देवी ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…