Amazon Job Cuts: अमेजन में 30,000 कर्मचारियों की छंटनी, 2023 के बाद सबसे बड़ा लेऑफ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Amazon Job Cuts

Amazon Job Cuts: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी ने बुधवार को 16,000 और कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की। इसके साथ ही अक्टूबर 2024 से शुरू हुई रीस्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया में कुल छंटनी का आंकड़ा 30,000 तक पहुंच गया है।

Amazon Job Cuts: अक्टूबर में हुई थी 14,000 पदों को खत्म करने की घोषणा

अमेजन ने पिछले साल अक्टूबर में 14,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था। अब नए फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि कंपनी अपने कॉर्पोरेट ढांचे में बड़े बदलाव कर रही है।

Amazon Job Cuts

मैनेजमेंट लेयर्स घटाने पर फोकस

अमेजन की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बेथ गैलेटी ने बयान में कहा कि छंटनी का उद्देश्य मैनेजमेंट की परतों को कम करना, जिम्मेदारी बढ़ाना और कंपनी के भीतर ब्यूरोक्रेसी को खत्म करना है। इससे कर्मचारियों को तेजी से फैसले लेने और इनोवेशन पर ध्यान देने में मदद मिलेगी।

2023 के बाद सबसे बड़ी छंटनी

कोरोना महामारी के बाद 2022-2023 में अमेजन ने 27,000 कर्मचारियों को निकाला था। इसके बाद यह कंपनी की सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका असर मुख्य रूप से कॉर्पोरेट और ऑफिस वर्कर्स पर पड़ेगा।

Amazon Job Cuts

ऑफिस कर्मचारियों के 10% तक जाएंगे

अमेजन में दुनियाभर में करीब 3.5 लाख ऑफिस कर्मचारी हैं। इनमें से लगभग 10% यानी 30,000 लोगों की नौकरियों पर असर पड़ेगा। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि वेयरहाउस और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में काम करने वाले 15 लाख कर्मचारियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा।

AI में बढ़ते निवेश से बदली रणनीति

जानकारों का मानना है कि अमेजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में तेजी से निवेश बढ़ा रही है। इसी वजह से कंपनी अपनी वर्कफोर्स को नए सिरे से ढाल रही है। हर टीम की क्षमता का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा और जरूरत के अनुसार बदलाव होंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Economic Survey 2026: बजट से पहले सरकार दिखाएगी अर्थव्यवस्था की तस्वीर, आज पेश होगा इकोनॉमिक सर्वे

Amazon Job Cuts: 6 फरवरी को आएंगे सालाना नतीजे

कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस विभाग से कितने कर्मचारियों को निकाला जाएगा। अमेजन 6 फरवरी 2025 को अपने पूरे साल के वित्तीय नतीजे जारी करेगी। इसी दौरान लाइव कॉन्फ्रेंस कॉल में छंटनी और भविष्य की रणनीति पर और जानकारी मिल सकती है।

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी