,

अलीगढ़: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मैक्स और ट्रक की टक्कर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Aligarh: Horrific road accident on National Highway, collision between Max and truck

अलीगढ़: जिले में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में मैक्स चालक स्टेरिंग के बीच में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

आमने-सामने की टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मैक्स में फंसे घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

कहां हुआ हादसा?

यह हादसा थाना अकराबाद इलाके के गांव रोहिना सिंहपुर के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला