फर्जी पहचान बनाकर दुष्कर्म करने वाले अकरम को 10 साल की सजा: भोपाल कोर्ट का फैसला, धर्म परिवर्तन का दबाव भी साबित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल : एक अदालत ने गुरुवार को फर्जी नाम बताकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले मोहम्मद अकरम को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। आरोपी ने खुद को हिंदू युवक अमर कुशवाहा बताकर महिला को धोखे में रखा, तिलक लगी फोटो भेजकर विश्वास जीता और बाद में दुष्कर्म कर असली पहचान बताते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मामले की सुनवाई में शासन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक प्रीति श्रीवास्तव ने पैरवी की।

कैसे शुरू हुआ मामला

यह मामला एमपी नगर थाना क्षेत्र का है। घटना 16 अक्टूबर 2022 की है। पीड़िता सिलाई का काम करती है और अपने घर में पुताई करवाने के लिए पेंटर तलाश रही थी। इसी दौरान उसने गलती से अकरम के मोबाइल नंबर पर कॉल कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसका नंबर सेव कर लिया और लगातार वॉट्सऐप पर बात करना शुरू कर दी।

अकरम ने खुद को पेंटर बताकर तिलक लगी तस्वीर भेजी और कहा कि उसका नाम अमर कुशवाहा है। उसने मिलने के लिए मिलन रेस्टोरेंट बुलाया, जहां उसने गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध के बाद वह चला गया, लेकिन अगले ही दिन नौकरी दिलाने का बहाना बनाकर उसे बोर्ड ऑफिस बुलाया और फिर बहाने से कान्हा होटल ले गया।

होटल में दुष्कर्म और फिर असली पहचान

होटल के कमरे में आरोपी ने पीड़िता को अंदर बैठाकर कहा कि उसका बॉस आने वाला है। थोड़ी देर बाद कमरे को बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने अपनी असली पहचान बताते हुए कहा कि वह मोहम्मद अकरम है और उसने शुरुआत से ही योजना बनाकर उसे फंसाया था। उसने महिला से कहा कि वह उसे अपनी “बेगम” बनाना चाहता है और धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा। विरोध करने पर उसने बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

कोर्ट ने माना—सोची-समझी साजिश

अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में साबित किया कि आरोपी ने शुरुआत से ही महिला को झांसा देकर अपराध की योजना बनाई थी। इसी आधार पर विशेष न्यायाधीश ने अकरम को 10 साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।इस फैसले को महिला की न्यायिक जीत और फर्जी पहचान के नाम पर किए जाने वाले अपराधों के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र

Khap Panchayat Justice: संभल में पंचायत का तुगलकी फरमान

Khap Panchayat Justice: थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र का मामला, कानून को दरकिनार

D55 Shooting Begins: धनुष–श्रीलीला की ‘D55’ की धमाकेदार शुरुआत, सेट पर साई पल्लवि की खास मौजूदगी

D55 Shooting Begins: साउथ सुपरस्टार धनुष और श्रीलीला की बहुप्रतीक्षित फिल्म D55