,

InvestmentInMP : हाई लेवल मीटिंग में हुई एमपी की तारीफ, सीएम डॉ. यादव बोले, निवेशकों का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन है हमारा प्रदेश

नई दिल्ली में उद्योग संवर्धन बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

InvestmentInMP : दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अध्यक्षता में उद्योग संवर्धन बॉडी की बैठक

InvestmentInMP : भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में आयोजित उद्योग संवर्धन बॉडी की सर्वोच्च बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में उपस्थित सभी मंत्रियों ने मध्यप्रदेश में हो रहे निवेश की तारीफ की। प्रदेश लगातार विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश का हर क्षेत्र लगातार उन्नति कर रहा है। निवेशक राज्य सरकार पर भरोसा कर रहे हैं। राज्य सरकार से मिल रही सुविधाओं की वजह से निवेशकों के प्रस्ताव लगातार राज्य सरकार को प्राप्त हो रहे हैं।

बैठक को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में आज नई दिल्ली में उद्योग संवर्धन बॉडी की सर्वोच्च बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मैंने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन पर देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमि-पूजन हुआ। इस पार्क की सौ फीसदी जमीन उद्योगपतियों को आवंटित कर दी गई है। इस बात पर मंत्रियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

InvestmentInMP

InvestmentInMP : बड़े पैमाने पर धरातल पर उतरे निवेश प्रस्ताव

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर जो काम हो रहा है वो तारीफ के काबिल है। हमने कुछ दूसरे भी प्रस्ताव लगाए हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों का भरोसा जीता है इसलिए उद्योगपति बड़े पैमाने पर राज्य में निवेश कर रहे हैं। मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन है। आम तौर पर दस फीसदी निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरते हैं, लेकिन विश्वास का माहौल होने, पारदर्शी व्यवस्था होने से मध्यप्रदेश में 30 फीसदी प्रस्ताव धरातल पर उतरे हैं। प्रदेश में अपराध कम है, बिजली है, जमीन है, इन सभी की वजह से उद्योगपति राज्य को पसंद कर रहे हैं।

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही