BJP New Team : पुरानी पीढ़ी, नई पीढ़ी में तालमेल बिठाना चुनौती ?बीजेपी संगठन में बदलाव, सबसे बड़ा संदेश क्या ?
BJP New Team : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद सोमवार को 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। नई टीम के साथ 2027 के राज्य विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव का सियासी खाका तैयार किया गया है। नई टीम में राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी पद पर बने रहेंगे। नितिन नवीन की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 16 सचिव और 28 सदस्य शामिल हैं। 55 साल की औसत उम्र वाली नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं हैं। यूपी से दो मुस्लिम चेहरों तारिक मंसूर और बासित अली को शामिल किया गया है।
BJP New Team : भाजपा IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय को हटा दिया गया है, दीपक म्हस्के उनकी जगह लेंगे। भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम के सामने चुनावी जीत के सिलसिले को बनाए रखने, क्षेत्रीय संतुलन साधने और संगठन को आधुनिक बनाने की एक बहुत बड़ी और त्रिकोणीय चुनौती है। सात महीने पहले पार्टी की कमान संभालने के बाद इस नई टीम का ऐलान करीब एक दशक बाद भाजपा का पहला सबसे बड़ा संगठनात्मक फेरबदल है। नितिन नवीन की नई टीम के सामने आगामी चुनावी रणनीतियों और संगठनात्मक संतुलन को बनाए रखने की बेहद बड़ी और अहम चुनौतियां हैं। इस नई टीम में युवा और नए चेहरों को भारी तरजीह दी गई है, जिसके कारण पार्टी के भीतर पुरानी पीढ़ी और नई पीढ़ी के बीच तालमेल बिठाना सबसे बड़ी परीक्षा होगी।।
read more : Mahakal Temple Darshan : महाकाल मंदिर में अफरातफरी की खबरों का खंडन, प्रबंध समिति बोली- श्रद्धालु अफवाहों पर ध्यान न दें

