By: Rakhi Verma
Tcs Nashik Case : नासिक (महाराष्ट्र) में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बीपीओ सेंटर में ‘लव जिहाद’ और जबरन धर्मांतरण का एक कथित मामला सामने आया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। यह मामला अप्रैल 2026 में सामने आया, जिसमें हिंदूवादी संगठनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लव जिहाद देश के लिए नया विषय नहीं है पिछले कुछ समय में इस तरह की कई घटनाएँ सामने आई है लेकिन कॉर्पोरेट सेक्टर में नौकरी के दौरान ये मामला आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है | दरअसल भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक कंपनी टीसीएस के नासिक दफ्तर में यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के आरोप लगे हैं।
Tcs Nashik Case : निदा खान का टेरर कनेक्शन, जिहाद, यौन उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन
इस मामले ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। महाराष्ट्र के सीएम ने सख्त एक्शन की बात कही है। एसआईटी गहराई से केस में जांच कर रही है। जो बात वर्क प्लेस पर एक शिकायत के तौर पर शुरू हुई थी, वह अब एक ऐसे मामले में बदल गई है जिस पर पूरे देश का ध्यान जा रहा है। मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
टीसीएस के बाहर सुबह से शाम तक प्रदर्शन हो रहे हैं। महाराष्ट्र की सियासत भी गरमा गई है। इस पूरे मामले में कुछ शिकायतें तो 2022 की हैं। हालांकि इस साल मार्च में मामला तब और बढ़ गया जब एक महिला ने अपने एक सहकर्मी पर शादी का झूठा वादा करके उसके साथ संबंध रखने का आरोप लगाया।
Tcs Nashik Case : MNC प्रबंधन की भूमिका पर उठे सवाल, अब तक 9 FIR, कई गिरफ्तार
उस एक शिकायत के बाद तो शिकायतों का सिलसिला ही शुरू हो गया। और भी कर्मचारी सामने आए, FIR की संख्या बढ़ गई, गिरफ्तारियां हुईं, और अब महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच दल (SIT) उन आरोपों की जांच कर रहा है जो कई सालों से कंपनी में चल रहा था। इस पूरे मामले में HR हेड निदा खान की भूमिका पर सवाल उठे है और एक टेरर कनेक्शन भी सामने आया है निदा खान का संबंध लाल किला बम धमाके की आरोपी डॉ. शाहीन शाहिद से बताया जा रहा है, जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी है।

Tcs Nashik Case : TCS के बाहर लगातार प्रदर्शन, महाराष्ट्र की सियासत गरम
इस मामले ने नासिक में TCS परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया है और तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन आरोपों को चौंकाने वाला बताया और इस मामले को गंभीर करार दिया, साथ ही पुलिस की कार्रवाई की सराहना भी की। राज्य मंत्री नितेश राणे ने HR विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की, साथ ही आरोप लगाया कि ये घटनाएं एक बड़े पैटर्न की ओर इशारा करती हैं। इस पूरे मामले में कौन है आरोपी और कैसे ये खेल खेल रहे थे आइये आपको बताते है |

Tcs Nashik Case : ये हैं गिरफ्तार आरोपी
- • पुलिस के अनुसार, अब तक मामले में 9 FIR दर्ज की गई हैं
- • कुछ और गिरफ्तारियां भी हुई हैं, आरोपियों में शाहरुख कुरैशी, शफी शेख
- • तौसीफ अत्तार, रज़ा मेमन, आसिफ अंसारी और दानिश शेख शामिल हैं
- • जिन्हें अदालत में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया
- • इस मामले की जांच ACP क्राइम संदीप मितके के नेतृत्व वाली एक
- • स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम कर रही है, अधिकारियों ने बताया कि इन
- • आरोपों में यौन अपराध और काम की जगह पर धार्मिक दबाव
- • बनाने के दावे, दोनों शामिल हैं, पीड़ितों ने उत्पीड़न, दबाव और शिकायतों को
- • नज़रअंदाज़ किए जाने के आरोप लगाए हैं, कई महिला कर्मचारियों और
- • एक पुरुष सहकर्मी ने नासिक शहर पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया है
- • सीनियर कर्मचारियों, खासकर टीम लीड्स के एक समूह द्वारा उनके साथ
- • लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है, शिकायतकर्ताओं ने बार-बार गलत तरीके से छूने
- • अश्लील टिप्पणियां करने, छेड़छाड़ करने और कुछ मामलों में शादी के झूठे वादे करके
- • शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं, पीड़ितों ने यह भी बताया कि उन पर
- • धर्म परिवर्तन करने, नमाज पढ़ने और मुस्लिम धर्म के आयोजनों में
- • शामिल होने का दबाव डाला गया, इस पूरे मामले में एचआर हेड निदा खान की
- • मिलीभगत का आरोप सामने आया है, कई शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने
- • पहले भी सीनियर अधिकारियों और HR विभाग के सामने यह मुद्दा उठाया था
- • लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जांच के दौरान यह पता चला कि एचआर हेड
- • निदा खान खुद इस खौफनाक साजिश में शामिल थी

