E20 Petrol: एथेनॉल से संकट में है चीनी और पानी,E-10 पेट्रोल की बिक्री रखनी होगी जारी
E20 Petrol: देश में एथेनॉल को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है….अब सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा कि E20 से गाड़ियों को नुकसान हो रहा है और E10 पेट्रोल फिर से शुरू किया जाना चाहिए..नागेश्वरन ने ये भी कहा कि अगर फ्यूल में 30% एथेनॉल मिलाया तो खाद्य संकट पैदा हो सकता है…इंसानों और जानवरों के खाने वाले अनाज का एक बड़ा हिस्सा ईंधन बनाने में चला जाएगा…जिससे बाजार में खाने वाले अनाज की सीधे तौर पर कमी हो सकती है…सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार नागेश्वरन के इस नजरिए के बाद हंगामा शुरू हो गया है….
E20 Petrol: विपक्ष सरकार के दावों पर फिर से सवाल खड़े कर रहा है…क्योंकि एथेनॉल को लेकर सरकार पहले ही दावे कर चुकी है कि इससे किसी भी वाहन चालक को परेशानी नहीं हो रही है और कोई भी वाहन खराब नहीं हो रहा है…ऐसे में मुख्य आर्थिक सलाहकार नागेश्वरन ने विपक्ष को बैठे बिठाए एक मुद्दा दे दिया है…साथ ही एक नई बहस को जन्म दे दिया है कि E-20 पेट्रोल से क्या वाकई वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है…और सरकार के लिए पुरानी गाड़ियों के लिए अलग पेट्रोल का विकल्प देना कितना मुफीद होगा…..इसी पर करेंगे विस्तार से चर्चा उसे पहले देखिये ये रिपोर्ट….
read more : Dimagi Naxal Controversy : ‘दिमागी नक्सल’ बहाना, पीएम का किस पर निशाना ? कांग्रेस ने क्यों बताया अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार

