,

राजा भैया विवाद पर चुप्पी साधते नजर आए अखिलेश यादव, बोले- “इस पर कुछ नहीं कहेंगे”

BY: Yoganand Shrivastava

लखनऊ। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया तथा उनकी पत्नी भानवी सिंह से जुड़े विवाद पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने साफ कहा, “हमें इस पर कुछ नहीं बोलना है।” उनके इस बयान की सियासी गलियारों में भी चर्चा हो रही है।


सीएम योगी की बायोपिक पर तंज

अखिलेश यादव ने हाल ही में रिलीज हुई सीएम योगी की बायोपिक पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज होते ही असफल हो चुकी है। अखिलेश ने सवाल उठाए कि फिल्म में बुल्डोजर के शॉट, क्लाइमेक्स में झगड़ा, या मुकदमों की वापसी के दृश्य शामिल हैं या नहीं। उनका कहना था कि यह देखना जरूरी है, नहीं तो फिल्म फ्लॉप हो जाएगी।


गांजे के मामलों पर बयान

अखिलेश ने यूपी के विभिन्न शहरों में पकड़े गए गांजे का जिक्र करते हुए कहा कि यह जानना महत्वपूर्ण है कि यह गांजा आखिर कहां जा रहा था। उन्होंने संकेत दिया कि इस मुद्दे पर भविष्य में विस्तार से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।


दिशा पाटनी मामले पर टिप्पणी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी मामले पर उन्होंने कहा कि अगर एनकाउंटर सही तरीके से होता, तो अपराधियों की इतनी आसानी से गोरखपुर में घुसपैठ नहीं होती। उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि तस्करी और रेकी की घटनाओं की जांच जरूरी है।


विदेश नीति पर कटाक्ष

अखिलेश ने भारत की विदेश नीति पर भी टिप्पणी की। उनका कहना था कि हमारी विदेश नीति कमजोर है और दूसरे देशों पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। उन्होंने इस पर चिंता जताई कि जिन देशों ने भारत की जमीन पर कब्जा किया, उनके साथ व्यापार लगातार बढ़ रहा है।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…