,

AGRA: सीजन के पहले कोहरे के साथ सर्दी ने दी दस्तक, कोहरे में लिपटी ताजनगरी

AGRA: Winter arrives with the first fog of the season, Taj city covered in fog

REPORT- FARHAN KHAN

आगरा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सीजन के पहले कोहरे के साथ ही सर्दी ने ताजनगरी में दस्तक दे दी। सुबह से ही आगरा कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

मोहब्बत की निशानी ताजमहल भी कोहरे के आगोश में समा गया। ताज का दीदार करने पहुंचे सैलानी घने कोहरे के कारण निराश नजर आए और उन्हें लंबे समय तक धूप निकलने का इंतजार करना पड़ा। सूरज निकलने के बाद जब कोहरा छंटा, तब जाकर पर्यटकों को ताजमहल के दीदार का अवसर मिल सका।

AGRA: सीजन के पहले कोहरे ने बढ़ाई ठंड, ताज दीदार को पहुंचे सैलानियों को करना पड़ा इंतजार

कोहरे का असर सिर्फ आगरा शहर तक सीमित नहीं रहा। नोएडा एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भी दृश्यता काफी कम रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोग सतर्क होकर सफर करते नजर आए।

ALSO READ: GHAZIABAD: लोनी के मीरपुर हिंदू गांव में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर और बढ़ सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…