,

Agra Police: आगरा में पुलिस मुठभेड़ – 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

- Advertisement -
Ad imageAd image
Agra Police

Agra Police: आगरा में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश आकाश प्रजापति घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Agra Police: राज चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी

गिरफ्तार बदमाश आकाश प्रजापति ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में हुए चर्चित राज चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

देर रात एत्मादपुर में हुई मुठभेड़

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 30 जनवरी की देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि आकाश प्रजापति एत्मादपुर थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

Agra Police

Agra Police: जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आकाश प्रजापति के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश मौके पर ही गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है।

Agra Police

25 हजार का इनाम था घोषित

पुलिस के मुताबिक, आकाश प्रजापति पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह 23 जनवरी की रात ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में राज चौहान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित था। इस मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई थीं।

Agra Police: पूछताछ जारी, अन्य आरोपियों की तलाश

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस