,

आगरा : युवक से लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

Basti: Ailing UP Police constable commits suicide by hanging himself

REPORT BY- KAREEM KHAN

आगरा जनपद में युवक से गाड़ी में बैठाकर की गई लूट की गंभीर घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर एत्मादपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध i20 कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही कार सवार चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वसीम नामक आरोपी के पैर में गोली लगी। घटना के तुरंत बाद घायल वसीम को अस्पताल भेजकर उपचार शुरू कराया गया। पुलिस ने मौके से वसीम सहित उसके अन्य तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, पीड़ित युवक से लूटी गई 7600 रुपये की रकम, दो एटीएम कार्ड, चार मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त i20 कार बरामद की है।

एत्मादपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि यही गिरोह युवक को गाड़ी में बैठाकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए बताया कि कानून व्यवस्था के खिलाफ किसी भी प्रकार की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…