,

आगरा में पुलिस का अभियान: वाहनों से जातिसूचक स्टीकर हटाने की कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
आगरा में पुलिस का अभियान: वाहनों से जातिसूचक स्टीकर हटाने की कार्रवाई

रिपोर्टर: फरहान खान,EDIT BY: MOHIT JAIN

आगरा पुलिस ने कोर्ट के आदेश और शासन की हिदायतों के तहत अब शहर में विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहनों पर लगे जातिसूचक शब्दों वाले स्टीकर हटाना और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने दिए निर्देश

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस दोनों तैनात हैं। उन्होंने कहा कि रोड पर चल रहे बाइक और कार पर यदि जातिसूचक शब्दों वाले स्टीकर पाए जाते हैं, तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

पहले वाहन से स्टीकर हटाए जाते हैं और उसके बाद आवश्यकतानुसार वाहन सीज और चालान किया जाता है। दीपक कुमार ने लोगों से अपील की कि वे सरकार और कोर्ट के आदेश का पालन करें ताकि किसी तरह की कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

अभियान का उद्देश्य और महत्व

  • कोर्ट और शासन के निर्देश का पालन सुनिश्चित करना।
  • समाज में समानता और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना।
  • लोगों में जागरूकता पैदा करना कि जातिसूचक सामग्री सार्वजनिक स्थानों पर स्वीकार्य नहीं है।

पुलिस कमिश्नर ने साफ किया कि इस अभियान में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। जो भी उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की