,

आगरा पुलिस कमिश्नर का भ्रष्टाचार पर कड़ा एक्शन: 8 कर्मी सस्पेंड, जनता से अवैध उगाही पर कार्यवाही

- Advertisement -
Ad imageAd image
आगरा पुलिस कमिश्नर का भ्रष्टाचार पर कड़ा एक्शन: 8 कर्मी सस्पेंड, जनता से अवैध उगाही पर कार्यवाही

Reporter: Farhan Khan, Edit By: Mohit Jain

भ्रष्ट पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई

आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने भ्रष्टाचार और अवैध उगाही में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच आम जनता से मिली शिकायतों की जांच के बाद 8 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया और 2 को लाइन हाजिर किया गया।

सस्पेंड और लाइन हाजिर हुए अधिकारी

थाना सिकंदरा के निरीक्षक शैलेंद्र सिंह पर विवेचना के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा, उन्हें निलंबित किया गया। निबोहरा में तैनात दरोगा सुमित राठी और फतेहाबाद के दरोगा ज्ञान प्रकाश पर भ्रष्टाचार और अवांछनीय लोगों से मेलजोल के आरोप में कार्रवाई हुई और दोनों सस्पेंड कर दिए गए।

डायल 112 कर्मियों पर भी कार्रवाई

डायल 112 पर तैनात मुख्य आरक्षी रिंकू, आरक्षी हरपाल और संजीव कुमार पर जनता से अवैध उगाही का आरोप लगा, सभी को सस्पेंड किया गया। वहीं, आरक्षी राहुल सिंह कुंतल और अभिलाख को अवैध उगाही के आरोप में लाइन हाजिर किया गया।

जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने भ्रष्ट पुलिस कर्मियों की शिकायतों के लिए 7839860813 नंबर आम जनता के लिए जारी किया है। इससे जनता सीधे शिकायत दर्ज कर सकती है और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।

आगरा पुलिस कमिश्नर का यह कदम न केवल भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाता है, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने का भी संकेत है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की