Agra news:ताज का दीदार करने आये पिता पुत्री का खोया हुआ पर्स महज़ 40 मिनट में मिला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Kareem khan

Agra news: मोहब्बत की नगरी आगरा में ताजमहल का दीदार करने आए गाजियाबाद के पर्यटक मोहम्मद मंसूर और उनकी बेटी के लिए यात्रा उस वक्त राहत और खुशी में बदल गई जब उनका खोया हुआ बैग ताज सुरक्षा पुलिस की मुस्तैदी से महज 40 मिनट के अंदर सुरक्षित वापस मिल गया।आपको बता दें कि ताजमहल के दीदार के दौरान पर्यटक मंसूर की बेटी का ब्राउन रंग का पर्स अनजाने में गोल्फ कार्ट में छूट गया।सूचना मिलते ही एसीपी ताज सुरक्षा पीयूषकांत राय के निर्देशन में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, रेडियो अनाउंसमेंट कराया गया, आरटी सेट के जरिए संदेश प्रसारित किए गए और मौके पर मौजूद जवानों को सक्रिय किया गया।लगातार प्रयासों के चलते मात्र 40 मिनट के अंदर पर्यटक मोहम्मद मंसूर को उनका बैग, नकदी और अन्य सामान सकुशल सौंप दिया गया।पुलिस द्वारा पर्स की जांच करने पर उसमें लेंसकार्ट कंपनी का चश्मा, 1050 रुपये नकद और महत्वपूर्ण कागजात पाए गए।अपना सामान पाकर पर्यटक पिता पुत्री के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने ताज सुरक्षा पुलिस की कार्यप्रणाली की खुलकर सराहना की।ताज सुरक्षा पुलिस की यह पहल न केवल पर्यटकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाती है बल्कि आगरा की सकारात्मक छवि को भी मजबूती प्रदान करती है।इस सराहनीय कार्रवाई में उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु, आरक्षी सोनू कश्यप तथा महिला आरक्षी सुलेखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून