आगरा: सांसद मोहिबुल्लाह नदवी पहुंचे आगरा, जानें क्या कहा…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra: MP Mohibullah Nadvi reached Agra, know what he said...

रामजीलाल सुमन के घर पर हमले को बताया भारत की तहजीब पर हमला

आगरा।
रामपुर से लोकसभा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी आज आगरा पहुंचे और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर जाकर हाल ही में उनके घर पर हुए हमले की जानकारी ली। उन्होंने इस हमले को भारत की गंगा-जमुनी तहजीब पर हमला बताया और इसे देश के लिए शर्मनाक करार दिया।

सांसद नदवी ने कहा, “इंसान में सच सुनने की क्षमता होनी चाहिए। सुमन जी के घर पर जो हमला हुआ है, वह न सिर्फ एक व्यक्ति पर, बल्कि भारत की संस्कृति, विचार और सहिष्णुता पर हमला है। इस हरकत से पूरा देश शर्मिंदा है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस घटना को लेकर वे बेहद आहत हैं और यह अफसोस की बात है कि एक वरिष्ठ और सम्मानित सांसद के घर पर इस तरह की वारदात हुई। उन्होंने सपा के समर्थन में कहा, “मैं यहां सिर्फ समर्थन देने नहीं, बल्कि समाजवादी आंदोलन की एक नई शुरुआत के लिए हाजिर हुआ हूं। यह सिर्फ एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की लड़ाई है। पूरा देश रामजीलाल सुमन जी के साथ खड़ा है।”

वक्फ बिल पर भी दी प्रतिक्रिया
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने वक्फ बिल पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शुरू से ही इस बिल का विरोध करती आई है। “हम इस बिल को रिजेक्ट करने की बात लगातार करते आ रहे हैं। यह बिल अल्पसंख्यकों के अधिकारों के खिलाफ है और हम इसके खिलाफ हर मंच पर आवाज उठाएंगे,” उन्होंने कहा।

सांसद नदवी की यह आगरा यात्रा कई राजनीतिक संदेश भी छोड़ गई है। उनके तेवर यह संकेत दे रहे हैं कि समाजवादी पार्टी आने वाले दिनों में सड़कों पर उतरकर इन मुद्दों को लेकर व्यापक आंदोलन छेड़ सकती है।

राजनीतिक गलियारों में हलचल
नदवी के इस दौरे के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष इसे सरकार की असहिष्णुता पर सवाल उठाने का मौका मान रहा है, वहीं समर्थक खेमे में इस पर सफाई देने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।

अब देखना होगा कि इस दौरे और बयानबाजी का राजनीतिक असर कितना व्यापक होता है और सपा इसे किस दिशा में लेकर जाती है।

राशिफल 08 अप्रैल 2025: आज क्या कहते हैं आपके सितारे? जानिए कब मिलेगा शुभ समय, कहाँ रखें सावधानी

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून