,

Agra: सर्विस के दौरान मेस्ट्रो स्कूटर में लगी आग, धू-धू कर जला वाहन

Agra

Reporter: Kareem Khan, Edit By:Mohit Jain

Agra: थाना रकाबगंज क्षेत्र के बालूगंज इलाके में रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सर्विस के दौरान एक मेस्ट्रो स्कूटर में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में स्कूटर धू-धू कर जलने लगा, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

किक मारते ही भड़की आग
जानकारी के मुताबिक, शमशाबाद निवासी एक युवक अपनी मेस्ट्रो स्कूटर की सर्विस कराने के लिए बालूगंज आया था। सर्विस के दौरान जैसे ही स्कूटर में किक मारी गई, वैसे ही अचानक उसमें आग लग गई और तेज लपटें उठने लगीं।

फायर सिलेंडर से पाया गया काबू
स्कूटर में आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी गई। वहीं पास की दुकानों में रखे फायर सिलेंडर की मदद से दुकानदारों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…