Agra: ISBT के सामने धूं-धूं कर जला ई-टेंपो, सवारियों ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra

Report: Farhan khan

Agra ताजनगरी के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शुमार ISBT बस स्टैंड के सामने सोमवार को एक चलती इलेक्ट्रॉनिक टेम्पो में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि सवारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हालांकि, सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

Agra सिकंदरा से रामबाग की ओर जा रहा था टेंपो

जानकारी के अनुसार, ई-टेंपो सवारियों को लेकर सिकंदरा से रामबाग की तरफ जा रहा था। जैसे ही टेंपो ISBT बस स्टैंड के सामने पहुँचा, उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते वह आग के गोले में तब्दील हो गया। शॉर्ट सर्किट आग लगने का प्राथमिक कारण माना जा रहा है।

Agra मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड के आने से पहले सब खाक

आग लगने के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन ई-टेंपो की बैटरी में आग लगने के कारण लपटें और विकराल होती गईं। सूचना मिलने पर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँची, तब तक टेंपो पूरी तरह जलकर लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुका था।

Agra हाईवे पर लगा जाम

बीच सड़क पर आगजनी की इस घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर यातायात को सुचारू कराया और जले हुए टेंपो को सड़क के किनारे करवाया। राहत की बात यह रही कि किसी भी सवारी को गंभीर चोट नहीं आई है।

Read this: Kolkata बंगाल चुनाव 2026: “नाम कटने के डर” से घर वापसी की होड़, स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, सूरत में पुलिस ने किया बल प्रयोग

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की