,

आगरा में अस्पताल संचालक के साथ 1.17 करोड़ की ठगी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी धमकी

आगरा में अस्पताल संचालक के साथ 1.17 करोड़ की ठगी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी धमकी

आगरा में थाना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के अस्पताल संचालक डॉ. रविंद्र सिंह बघेल के साथ 1.17 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र में होटल खरीदने के नाम पर आरोपी रमेश कुकरामजी चौधरी ने रकम हड़प ली और बैनामा न होने पर पीड़ित को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकाया। पीड़ित ने छह माह बाद एफआईआर दर्ज कराई।

निवेश के नाम पर हड़पी रकम

डॉ. रविंद्र सिंह बघेल अपने हॉस्पीटल का संचालन कर रहे हैं। आरोपी रमेश कुकरामजी ने वर्ष 2023 में बताया कि पुणे में एक होटल बहुत कम रेट में मिल रहा है और दोनों मिलकर उसे खरीद सकते हैं। एडवांस के तौर पर पीड़ित ने 1.17 करोड़ रुपए उमेश शरत व किरण राव चंद्र के खातों में भेज दिए। जनवरी 2024 में बैनामा कराने के समय आरोपी ने कहा कि होटल मालिक लापता हो गया है और पैसे वापस नहीं किए जाएंगे।

धमकी के लिए लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया

जब पीड़ित ने रकम वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के साथ जाकर धमकी दी कि लॉरेंस बिश्नोई से बात कर ली है और अगर पैसे मांगने आए तो सबको मार देंगे। डर के कारण पीड़ित परिवार मामले को ठंडा करके बैठ गया।

इस घटना के बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…