,

आगरा: कमला नगर में डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कमरे से मिला सुसाइड नोट

आगरा: कमला नगर में डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सुसाइड नोट मिलने से सनसनी

Reporter: Farhan Khan, Edit By: Mohit Jain

आगरा के कमला नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 31 वर्षीय डॉ. पियूष, जो बिजली विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी महिपाल सिंह के बेटे थे, अपने ही घर में संदिग्ध अवस्था में बेहोश पाए गए। कमरे से सुसाइड नोट और इंजेक्शन की खाली शीशी बरामद हुई है।

परिजनों ने उन्हें तुरंत एसएन मेडिकल कॉलेज पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार के मुताबिक, डॉ. पियूष कुछ समय से मानसिक दबाव में थे। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने बेहोशी में दिए जाने वाले इंजेक्शन की ओवरडोज खुद लगाई।

सबसे बड़ा खुलासा सुसाइड नोट में हुआ है:
मृतक डॉक्टर ने गोरखपुर की एक युवती और उसके परिजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। बताया गया है कि वह युवती डॉक्टर पियूष के संपर्क में थी और लखनऊ में कई बार उनसे मिली भी थी।

सूचना मिलते ही थाना कमला नगर पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस युवती और उसके परिजनों से जुड़े तथ्यों की भी जाँच कर रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…