,

Agra: नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

Agra: Congress attacks Municipal Corporation

Report- Kareem Khan

Agra: आगरा शहर की बदहाल व्यवस्था और बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी का गुस्सा बुधवार को सड़कों पर फूट पड़ा। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नगर निगम परिसर पहुंचे और नगर निगम के खिलाफ जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आगरा की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान गंदे पानी की सप्लाई, शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे, साफ-सफाई की बदहाल स्थिति और जरूरत के मुकाबले रैन बसेरों की भारी कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

कांग्रेस नेताओं ने नगर आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि दोपहर एक बजे तक नगर आयुक्त कार्यालय नहीं पहुंचे, जबकि शहर की जनता रोजाना गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि नगर आयुक्त जनता की परेशानियों से बेपरवाह होकर घर पर हीटर की गर्मी का आनंद ले रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम प्रशासन ने जल्द ही शहर की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी। कांग्रेस नेताओं ने साफ शब्दों में कहा कि आगरा की जनता के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान नगर निगम परिसर में पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…