आगरा ट्रांसपोर्ट नगर हादसे के बाद प्रशासन एक्शन मोड में, सड़क सुरक्षा को लेकर शुरू हुई सख्त कार्रवाइयाँ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
After the Agra Transport Nagar accident, the administration is in action mode, strict measures have been initiated regarding road safety.

REPORT- FARHAN KHAN

आगरा। ट्रांसपोर्ट नगर में दो डॉक्टरों की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत के बाद अब आगरा पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। हादसे ने सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए, जिसके बाद सोमवार को डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्रिटिकल कॉरिडोर का गहन निरीक्षण किया और सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की।

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि आगरा कमिश्नरेट क्षेत्र में 212 संवेदनशील लोकेशन चिन्हित की गई हैं, जहां दुर्घटनाओं का खतरा अधिक है। इन स्थानों पर सतत निगरानी के लिए 17 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो रोजाना मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान स्ट्रीट लाइट, रिफ्लेक्टर, सड़क की ऊंचाई, मोड़ की संरचना, साइनबोर्ड, स्पीड कंट्रोल और निर्माण से जुड़ी कमियों को प्राथमिकता से जांचा जा रहा है।

डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार के अनुसार, शहरभर में सड़क इंजीनियरिंग से जुड़ी खामियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसे निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों को भेजा जाएगा, ताकि शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने बताया कि आगामी सड़क सुरक्षा बैठक में इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।

प्रशासन का मानना है कि शहर में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए रोड इंजीनियरिंग में सुधार सबसे बड़ा कदम है। आने वाले दिनों में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा चिह्नों, सिग्नलिंग सिस्टम और सड़क संरचना में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

आगरा में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की यह सक्रियता एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं और जनहानि को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव देखने की उम्मीद है।

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में