,

बदलापुर में दो बच्चियों के साथ स्कूल में हुई यौन उत्पीड़न की घटना, हंगामे के बाद SIT का गठन

Maharashtra

Maharashtra: कोलकाता के बाद अब महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित बदलापुर के एक स्कूल में भी दो बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं वहां जबरदस्त बवाल हो रहा है। लोग यहां सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशनों पर भारी संख्या में उतरकर प्रदर्शकर कर रहे हैं। कई लोगों ने लोकल ट्रेनों को भी रोक दिया है। इसके साथ वहां लड़कियों के अभिभावकों ने कई लोगों के साथ स्कूल का घेराव किया है और इस घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मामला जब सामने आया तो स्कूल के प्रबंधन ने प्रिंसिपल और स्टाफ के दो और सदस्यों को निलंबित कर दिया। वैसे भी कलकत्ता में हुए ट्रेनी डॉ. से रेप हत्या के बाद लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि लोगों ने सुबह 8 से 9 बजे के बीच ही लोकल ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया और हंगामा किया। आरोपी स्कूल अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर किंडरगार्टन में पढ़ रहीं तीन और चार साल की दो बच्चियों से उत्पीड़न का आरोप है। बच्चियों के अभिभावकों ने भी पुलिस की शिकायत दर्ज कराई है।

एसआईटी का गठन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “बदलापुर में हुई बलात्कार की घटना बेहद गंभीर है। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए आईजी रैंक की महिला अधिकारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया है। सरकार मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की कोशिश कर रही है ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।”

विपक्ष ने की ये मांग
बदलापुर के एक स्कूल में बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न पर शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा, “बदलापुर ही नहीं, देश में कहीं भी ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए…हम शक्ति विधेयक पारित करने जा रहे थे, लेकिन हमारी सरकार गिरा दी गई। जिन लोगों ने हमारी सरकार गिराई और अब सत्ता में हैं, उनकी जिम्मेदारी है कि वे शक्ति विधेयक पारित करें और सख्त से सख्त कार्रवाई करें…मुझे पता चला है कि जिस स्कूल में यह घटना हुई है, वह भाजपा के लोगों का है। लेकिन मैं इस मामले में राजनीति नहीं करना चाहता, इसलिए जो भी दोषी हैं, चाहे वह भाजपा कार्यकर्ता हो या कोई और, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

Harmanpreet Kaur ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, अब कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान?

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला क्रिकेट में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने…

Deoghar ATM Theft: देवघर में एटीएम चोरी की बड़ी वारदात, शटर तोड़कर पूरी मशीन उखाड़ ले गए बदमाश

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar ATM Theft नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़…

IndiGo Airlines: इंडिगो की उड़ानें हुईं महंगी, आज से बढ़ा फ्यूल सरचार्ज

BY: Yoganand Shrivastva IndiGo Airlines हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए…

पाकिस्तानियों पर Mika Singh का बड़ा बयान, 2019 के विवाद को भी किया याद

Mika Singh : सिंगर मिका सिंह अपने बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…