रिपोर्ट – इंद्रपाल सिंह
विकासनगर: प्रशासन ने पछवादून क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए चार मदरसों को सील कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अल्पसंख्यक विभाग के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
कहां-कहां हुई कार्रवाई?
जांच के दौरान ढकरानी गांव में दो और नवाबगढ़ गांव में दो अवैध मदरसे पाए गए, जिन्हें प्रशासन की टीम ने तुरंत सील कर दिया। इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, तहसील प्रशासन और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
अभी और मदरसों की होगी जांच
फिलहाल पछवादून क्षेत्र में कुल 34 मदरसे संचालित हो रहे हैं। इनमें से अब तक चार मदरसे अवैध पाए गए और उन्हें सील कर दिया गया है। बाकी मदरसों की जांच अभी जारी है, जिसके बाद आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।
मीरा-भायंदर का नया सब-आरटीओ: MH-58 कोड के साथ सुविधाओं का विस्तार..यह भी पढ़े





