बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद रील बनाते हुए हुआ हादसा, 13वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बेंगलुरु – कर्नाटक की राजधानी से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर इमोशनल रील बनाने की कोशिश में एक युवती की जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवती अपने दोस्तों के साथ एक अधूरी निर्माणाधीन इमारत की ऊपरी मंजिल पर पार्टी कर रही थी।

क्या है पूरा मामला?

घटना बेंगलुरु के रायसांद्रा इलाके की है, जहां 23 वर्षीय नंदिनी नामक युवती अपने दो पुरुष और एक महिला मित्र के साथ पार्टी में शामिल थी। बताया जा रहा है कि यह पार्टी एक 13 मंजिला अधूरी इमारत की छत पर हो रही थी। बिल्डिंग में अभी लिफ्ट नहीं लगी थी और उसका शाफ्ट भी खुला हुआ था।

पार्टी के दौरान नंदिनी का अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह भावुक होकर अकेले छत पर चली गई और मोबाइल से एक ‘सैड रील’ बनाने लगी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह लिफ्ट शाफ्ट में जा गिरी। गिरने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद की स्थिति

हादसे के समय मौजूद दो पुरुष दोस्त डर के मारे घटनास्थल से भाग गए, जबकि महिला मित्र वहीं रुकी रही और उसने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस की शुरुआती जांच क्या कहती है?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नंदिनी एक शॉपिंग मार्ट में काम करती थी और दोस्तों के साथ देर रात पार्टी के दौरान यह हादसा हुआ। उसके फोन से कोई वीडियो रिकॉर्डिंग या रील अब तक बरामद नहीं हुई है। शुरुआती जांच में यह एक दुर्घटनावश मौत (Unnatural Death) लग रही है, हालांकि जांच अभी जारी है।

खाली इमारत और लापरवाही बनी जानलेवा

यह इमारत कई महीनों से खाली पड़ी है क्योंकि इसका मालिकाना विवाद अदालत में चल रहा है। न तो इमारत में कोई सुरक्षा कर्मचारी था और न ही लिफ्ट शाफ्ट जैसे खतरनाक हिस्सों को ढकने के कोई इंतजाम किए गए थे। ऐसे में युवती की मौत ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Dr. Pawan Monga: A Political Leader Committed to Progressive Governance and People-Centric Leadership

New Delhi, India: In a rapidly evolving democracy where citizens seek visionary

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय