,

AbhyudayMP Growth Summit 2025: विकास को नई रफ्तार, ₹2 लाख करोड़ से अधिक की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

AbhyudayMP Growth Summit 2025

AbhyudayMP Growth Summit 2025: ग्वालियर में आयोजित ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट 2025’ ने प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा दी। इस ऐतिहासिक अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर समिट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह का परम श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का चित्र भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। समिट के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

AbhyudayMP Growth Summit 2025: ग्वालियर को मिली विकास की बड़ी सौगात

‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट’ के अंतर्गत ग्वालियर जिले के लिए सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹254.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग (भवन/पथ) के अंतर्गत ग्वालियर परिक्षेत्र में ₹361.90 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन तथा ₹288.61 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्रीय अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

AbhyudayMP Growth Summit 2025: ₹725 करोड़ की प्रोत्साहन राशि डीबीटी से जारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में औद्योगिक इकाइयों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹725 करोड़ की प्रोत्साहन सहायता राशि का सिंगल क्लिक के जरिए अंतरण किया। साथ ही प्रदेश में निवेश एवं रोजगार सृजन में अहम योगदान देने वाले उद्योगपतियों को सम्मानित भी किया गया।

AbhyudayMP Growth Summit 2025: ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर पुस्तिका का विमोचन

समिट के अवसर पर ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को सुदृढ़ करने और नीतिगत सुधारों से निवेश-अनुकूल वातावरण बनाने पर आधारित एक विशेष पुस्तिका का विमोचन किया गया, जो प्रदेश में उद्योगों के लिए सरल और पारदर्शी प्रक्रियाओं को दर्शाती है।

AbhyudayMP Growth Summit 2025: “अटल संकल्प – निवेश से रोजगार”

समिट की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में ₹2,00,000 करोड़ से अधिक की निवेश परियोजनाओं का सिंगल क्लिक के माध्यम से शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। ये परियोजनाएं औद्योगिक विकास को गति देने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेंगी और आत्मनिर्भर एवं समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण को सुदृढ़ बनाएंगी।

AbhyudayMP Growth Summit 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को पार कर चुके हैं। देश ने सेमीकंडक्टर उद्योग में प्रभावशाली प्रवेश किया है और शीघ्र ही भारत न केवल आत्मनिर्भर होगा, बल्कि सेमीकंडक्टर का निर्यात भी करेगा। उन्होंने डिजिटल इंडिया की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 7 करोड़ से बढ़कर सितंबर 2025 तक 101 करोड़ हो गई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्रीय निवेश सम्मेलनों की अवधारणा से प्रदेश के सभी अंचलों का संतुलित विकास सुनिश्चित होगा। यह मॉडल आने वाले समय में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…