भोपाल में युवक घर में बना रहा था जाली नोट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पिपलानी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपने ही घर में नकली नोट तैयार कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से ढाई लाख रुपए के करीब जाली नोट और उन्हें बनाने में उपयोग किए जा रहे सभी उपकरण जब्त कर लिए हैं। आरोपी पहले प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है और उसी अनुभव का उपयोग नोटों की नकल तैयार करने में कर रहा था।

संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर दबिश

सब इंस्पेक्टर आनंद सिंह परिहार के अनुसार, बुधवार शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि शांति नगर झुग्गी क्षेत्र के पास एक युवक नकली नोट चलाने की कोशिश में घूम रहा है। टीम तुरंत वहां पहुंची और संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। तलाशी में उसके पास से पांच सौ रुपए के तेईस जाली नोट मिले।
युवक ने अपना नाम विवेक यादव, निवासी मुरली नगर, करोंद बताया।

घर में था पूरी तरह तैयार सेट-अप

पूछताछ के दौरान विवेक ने स्वीकार किया कि वह घर में कंप्यूटर और प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार करता है। उसने बताया कि प्रिंटिंग प्रेस में काम करने के कारण उसे डिजाइनिंग और रंग संयोजन की तकनीक की जानकारी है, जिसे वह गलत काम में इस्तेमाल कर रहा था।

भारी मात्रा में नोट बरामद

आरोपी की जानकारी के आधार पर पुलिस उसकी झुग्गी तक पहुंची। तलाशी के दौरान पांच सौ रुपए के कुल 428 जाली नोट मिले। इस तरह कुल रकम दो लाख पच्चीस हजार पाँच सौ रुपए हो गई। इसके अलावा पुलिस ने कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर और अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं, जिनसे वह नकली नोट बनाता था।

कब से बना रहा था नोट, कितनों तक पहुंचाए?

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवेक कब से यह काम कर रहा था और क्या वह अब तक कुछ नकली नोट बाजार में चला भी चुका है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध