लाधना डैम में मछली पकड़ते समय युवक की डूबकर मौत, गांव में छाया मातम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A young man drowned while fishing in Ladhana Dam, mourning prevails in the village

रिपोर्ट- रतन कुमार

जामताड़ा। मिहिजाम थाना क्षेत्र के लाधना डैम में शनिवार सुबह मछली पकड़ने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। लाधना गांव निवासी 35 वर्षीय शनि कुमार हांसदा की डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

ट्यूब से फिसलकर गहरे पानी में गिरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनि कुमार ट्रक टायर के ट्यूब में हवा भरकर डैम में मछली पकड़ने गया था। लेकिन अचानक वह ट्यूब से फिसलकर गहरे पानी में डूब गया

पुलिस ने निकाला शव

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शनि कुमार का शव डैम से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

स्थानीय समाजसेवी दाऊद अंसारी ने बताया कि मृतक शनि कुमार शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं—एक 6 साल की बेटी और 4 साल का बेटा। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण डैम में पानी का स्तर बढ़ा हुआ था, जिससे यह हादसा हुआ।

गांव में छाया मातम

हादसे के बाद पूरे लाधना गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident:

Political Statement: हांसी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का हमला, बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना

Political Statement: इनेलो और बीजेपी नेताओं पर तीखे बयान, भाषा और नीतियों

Pilibhit में पुलिस एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश सहादत अली ढेर, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने

Nawada: अनाइठ मोहल्ले में किराए के मकान में मिला युवक का शव, सनसनी

Report: Neha gupta Nawada शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ (सिद्धार्थ